उत्तराखंडऑफबीटपुरस्कारप्रेरणाव्यक्तित्वसम्मानस्वास्थ्य

37 वर्षों की सेवा के बाद स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हुए साहित्यकार महावीर रवांल्टा 

Literary figure Mahavir Rawalta retired from the Health Department after 37 years of service

खबर को सुनें


37 वर्षों की सेवा के बाद स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हुए साहित्यकार महावीर रवांल्टा

देहरादून, 29 मई 2026: उत्तरकाशी जनपद के उपजिला चिकित्सालय पुरोला में फार्मेसी अधिकारी के पद पर तैनात रवाईं घाटी के प्रसिद्ध साहित्यकार महावीर रवांल्टा स्वास्थ्य विभाग में 37 वर्ष की सेवा के बाद शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। रवांल्टा मूलरूप से विकासखंड पुरोला के महर गांव निवासी हैं।

स्वास्थ्य विभाग परिसर में आयोजित विदाई समारोह में  विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रवांल्टा सेवाओं को याद करते हुए उन्हें सम्मानित कर विदाई दी। वक्ताओं ने कहा कि रवांल्टा ने अपने सेवाकाल एक कुशल फार्मेसी अधिकारी की भूमिका का निर्वहन तो किया ही, रवांई घाटी के प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं समाजसेवी रूप में भी उनका योगदान प्रेरणादायी है।

समारोह में डिप्टी सीएमओ डा.आरसी आर्य, डा.मनोज असवाल, डा.अर्पित राय, डा.कपिल तोमर, एलम पंवार, डा. नीलम सेमवाल, सरोज आर्य, सीमा पंवार, भगत सिंह असवाल, मनवीर रावत, बद्री प्रसाद नौडियाल, लोकेश बडोनी, दीपेंद्र कलूड़ा, महेंद्र बोरा आदि मौजूद रहे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button