उत्तराखंडजंगली जानवरों का शिकारडरदुर्घटनाराष्ट्रीयहाथियों का आतंक

हाथी ने बेटे के सामने ही मां को कुचला, मौत

Elephant crushes mother to death right in front of her son

खबर को सुनें


हाथी ने बेटे के सामने ही मां को कुचला, मौत

पुत्र व ग्रामीणों के साथ मशरूम लेने हल्द्वानी वन प्रभाग की शारदा रेंज के जंगल गई थीं 55 वर्षीय देवकी देवी, हाथी ने सूंड से उठाकर जमीन पर पटका और पेट में रख दिया पैर

देहरादून, 30 अक्टूबर 2026 : हल्द्वानी वन प्रभाग की शारदा रेंज के जंगल में मशरूम एकत्र करने जंगल गई 55 वर्षीय देवकी देवी को बेटे के सामने ही हाथी ने पैरों से कुचलकर मार डाला। हाथी के हमलावर होते ही बेटा और अन्य ग्रामीणों ने तो भागकर जान बचा ली, लेकिन देवकी उसकी गिरफ्त में आ गईं।

खटीमा के श्रीपुर बिछुआ निवासी देवकी देवी अपने 20 वर्षीय पुत्र कन्हैया और गांव की ही चार-पांच महिलाओं के साथ शुक्रवार को हल्द्वानी वन प्रभाग की शारदा रेंज के सोनापानी जुबलीगंज बीट में मशरूम एकत्र करने गई थीं। इसी दौरान एक हाथी वहां आ धमका। उसके आक्रामक तेवर देख सभी जान बचाकर भागने लगे, लेकिन देवकी तेज नहीं दौड़ सकीं। तभी हाथी ने उन्हें सूंड से उठाकर जमीन पर पटका और पेट में पैर रख दिया। कन्हैया ने हाथी को भगाने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

घटना की सूचना पर शारदा रेंज की एसडीओ शालिनी जोशी, वन क्षेत्राधिकारी मेधा सिंह व रेंजर कैलाश गुणवंत आदि टीम के साथ मौके पर पहुंचे।  देवकी देवी के दो बेटे व एक बेटी है और पति दृष्टिबाधित हैं। परिवार मजदूरी कर जैसे-तैसे गुजर-बसर करता है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button