आपदा प्रबंधनउत्तराखंडपर्यटन

गंगा में अचानक आया उफान, टापू पर फंसे 35 लोग…देखें वीडियो

The situation worsened following the release of water from the Bhimgoda Barrage; the SDRF, in coordination with the Water Police and the PAC, launched a rescue operation and safely evacuated everyone using rafts, averting a major disaster.

खबर को सुनें


गंगा में अचानक आया उफान, टापू पर फंसे 35 लोग…देखें वीडियो

हरिद्वार, 31 अक्टूबर 2016। हरिद्वार में गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ने से 35 लोग टापू पर फंस गए। भीमगोड़ा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद नदी में अचानक उफान आ गया। इससे दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के पीछे स्थित टापू पर मौजूद लोग चारों ओर से पानी से घिर गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ, जल पुलिस और पीएसी की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी 35 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

शनिवार सुबह भीमगोड़ा बैराज से गंगा में पानी का प्रवाह बढ़ने के कारण अचानक जलस्तर बढ़ गया। इसकी चपेट में दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के पीछे स्थित टापू आ गया। वहां मौजूद 35 लोग पानी के बीच फंस गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आपदा कंट्रोल रूम से एसडीआरएफ की मदद मांगी गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने जल पुलिस और पीएसी की 40वीं वाहिनी के आपदा राहत दल के साथ संयुक्त अभियान शुरू किया। बढ़ते जलस्तर के बीच टीमों ने राफ्ट की मदद से एक-एक कर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। संयुक्त टीमों की तत्परता और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button