अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडऑफबीटपर्यटनप्रेरणायूथराष्ट्रीय

निम के दल ने माउंट कुन चोटी के बाद अब डेल्टा-41 व नून चोटी का भी किया सफल आरोहण

After scaling Mount Kun, Nim's team has now successfully climbed Delta-41 and Nun Peak as well.

खबर को सुनें


निम के दल ने माउंट कुन चोटी के बाद अब डेल्टा-41 व नून चोटी का भी किया सफल आरोहण

इसी वर्ष जुलाई में लद्दाख की माउंट नून-कुन चोटी के आरोहण को रवाना हुआ था निम का 14 सदस्यीय दल, 26 अगस्त को माउंट डेल्टा-41 और 31 अगस्त को माउंट नून चोटी पर लहराया तिरंगा

देहरादून, 01 सितंबर 2026: नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के दल ने माउंट कुन चोटी के बाद अब माउंट डेल्टा-41 और नून चोटी का भी सफल आरोहण किया है। लद्दाख स्थित माउंट नून-कुन चोटी के आरोहण को जुलाई में निम का दल रवाना हुआ था। दल ने बीते 15 अगस्त को माउंट कुन चोटी का सफल आरोहण किया था।

निम के प्रधानाचार्य कर्नल एसएस राजपुरोहित के नेतृत्व में बीती 28 जुलाई को संस्थान का 14 सदस्यीय दल 7,135 मीटर ऊंची नून और 7,077 मीटर ऊंची कुन चोटी के आरोहण को रवाना हुआ था। पांच अगस्त को यह दल अभियान के पहले चरण में जम्मू-कश्मीर स्थित सोनमर्ग पहुंचा। यहां दल ने पर्वतारोहण अभियान के लिए आवश्यक अनुकूलन को पूरा किया और फिर अपने लक्ष्य के अनुसार 15 अगस्त को 7,077 मीटर ऊंची माउंट कुन चोटी का सफल आरोहण किया। इसके बाद दल ने 26 अगस्त को  5,908 मीटर ऊंची माउंट डेल्टा-41 चोटी और फिर 31 अगस्त को 7,135 मीटर ऊंची माउंट नून चोटी का सफलतापूर्वक आरोहण कर उन पर तिरंगा लहराया।

निम प्रबंधन के अनुसार यह उपलब्धि संस्थान के लिए गौरव के साथ टीम के साहस, दृढ़ संकल्प, अनुशासन एवं उत्कृष्ट पर्वतारोहण कौशल का प्रमाण है। अभियान
के दौरान टीम ने चुनौतीपूर्ण पर्वतीय परिस्थितियों का सामना करते हुए अदम्य साहस, उत्कृष्ट टीम भावना, धैर्य और प्रतिबद्धता का परिचय दिया। माउंट नून के आरोहण में प्रधानाचार्य कर्नल एसएस राजपुरोहित के साथ सूबेदार भूपिंदर सिंह, सौरव रौतेला, सिपाही तबोंग टागा, रविंद्र रावत, सूर्य रावत व अंशुल गलता शामिल रहे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button