उत्तराखंडजंगली जानवरों का शिकारडरतेंदुए का हमला

पौड़ी के वाड़ी गांव में चारा लेने गई महिला बनी तेंदुए का शिकार

A woman who went to collect fodder in Wadi village of Pauri became the prey of a leopard

खबर को सुनें


पौड़ी के वाड़ी गांव में चारा लेने गई महिला बनी तेंदुए का शिकार

पौड़ी जिले के कोट विकासखंड की है यह घटना, गुस्साए ग्रामीणों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट, कोतवाल व वन विभाग की टीम को बनाया बंधक, डेढ़ घंटे के भीतर वन विभाग के शूटरों ने ढेर किया तेंदुआ

देहरादून, 09 जून 2026: प्रदेश में वन्यजीव लोगों के लिए काल बन गए हैं। मंगलवार को पौड़ी जिले के कोट ब्लाक स्थित ग्राम पंचायत वड्डा के वाड़ी गांव में तेंदुए ने दिनदहाड़े महिला को शिकार बना लिया। तेंदुए ने महिला पर तब हमला किया, जब वह घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में चारा काटने गई थीं। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर संयुक्त मजिस्ट्रेट, कोतवाल और वन विभाग की टीम को बंधक बना दिया और डीएफओ गढ़वाल का घेराव किया। हालांकि, वन विभाग के शूटरों ने डेढ़ घंटे के भीतर आत्मरक्षा में तेंदुए को ढेर कर दिया। इस साल जनवरी से अब तक प्रदेश में वन्यजीवों के हमलों में हुई यह 32वीं मौत है, जबकि इस दौरान 64 लोग घायल हो चुके हैं।

घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे की है। 60 वर्षीय प्रभा रावत घर के पास ही खेत में घास काट रही थी, जहां घात लगाए तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया और घसीटकर एक खंडहर में ले गया। तेंदुए की दहाड़ सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गदेरे के समीप प्रभा का सिर देखकर हतप्रभ रहे गए, जबकि धड़ खंडहर घर में क्षत-विक्षत मिला। घटना की सूचना मिलते  ही ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की भीड़ जुट गई और वहां प्रदर्शन करने लगे। इस बीच वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। प्रभागीय वनाधिकारी गढ़वाल महातिम यादव ने बताया कि तेंदुआ खंडहर के पास ही आवाजाही कर रहा था और उसके दोबारा किसी पर हमला करने की आशंका बनी हुई थी। इसलिए शूटरों ने पहले तेंदुए को ट्रेंकुलाइज करने का प्रयास किया और सफलता नहीं मिलने पर तत्काल उसे ढेर कर दिया।

जनवरी से अब तक वन्यजीवों के हमले की घटनाएं

वन्यजीव   मौतें   घायल
तेंदुआ      14     31
बाघ         11       0
हाथी          5       1
भालू          1     21
सुअर          0     10
मगरमच्छ    1       1

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button