उत्तराखंडऑफबीटडर

घाड़ क्षेत्र में हाथी का आतंक, बचने के प्रयास में घायल हुई गौड़ेथ गांव की बुजुर्ग महिला

Elephant terror in Ghad area, elderly woman from Gaudeth village injured while trying to escape

खबर को सुनें


घाड़ क्षेत्र में हाथी का आतंक, बचने के प्रयास में घायल हुई गौड़ेथ गांव की बुजुर्ग महिला

पिछले दिनों कोटद्वार की पहाड़ी पर स्थित ग्राम पुलिंडा में भी हाथी से बचने के प्रयास में घायल हो गई थी एक महिला

देहरादून, 16 जून 2026: कोटद्वार के पास स्थित पौड़ी जनपद के घाड़ क्षेत्र के कई गांवों में लोग इन दिनों हाथी के आतंक सर त्रस्त हैं। मंगलवार सुबह एक बुजुर्ग महिला हाथी से बचने के प्रयास में घायल हो गई। रामड़ी बाजार में हाथी की धमक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। कुछ दिन पहले कोटद्वार की पहाड़ी पर ग्राम पुलिंडा में भी हाथी से बचने के प्रयास में एक महिला घायल हो गई थी।

घाड़ क्षेत्र की ग्रामसभा उतिर्च्छा के तोक गांव गौड़ेथ में 60 वर्षीय सुमति देवी मंगलवार सुबह करीब पांच बजे अपनी गोशाला में गई थीं। जब वह अपनी गाय-बछिया को गोशाला से बाहर निकाल रही थीं, तभी बछिया उनके हाथ से छूट गई और भागने लगी। सुमति देवी बछिया को पकड़ने गईं, तभी एक हाथी तेजी से उनकी ओर आया, जिससे बचने के प्रयास में वह घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

इसी बीच, हाथी ग्राम गौड़ेथ से होते हुए रामड़ी गांव की ओर आ गया, जिससे गांव के मुख्य बाजार में हड़कंप मच गया। लोग हाथी से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, हाथी बाजार की ओर से भागता हुआ ग्राम धूराताल की ओर चला गया, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button