Blogअध्यात्मउत्तराखंडचारधाम यात्रातीर्थाटनधर्म-परम्पराएंपर्यटनयूथराष्ट्रीयसंस्कृति

कचरा मुक्त होगा तुंगनाथ धाम, इसके लिए चलेगा  ‘एक थैला स्वच्छता के नाम’ अभियान

Tungnath Dham will be garbage free, for this 'One Bag in the Name of Cleanliness' campaign will be run

खबर को सुनें


कचरा मुक्त होगा तुंगनाथ धाम, इसके लिए चलेगा  ‘एक थैला स्वच्छता के नाम’ अभियान

15 जून को तुंगनाथ में विश्व के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तुंगनाथ मंदिर क्षेत्र में चलाया जा रहा यह विशेष स्वच्छता अभियान, मंदिर के पुजारी ने की है हर व्यक्ति से माह में एक दिन स्वयं को प्रकृति के संरक्षण को समर्पित करने की अपील

देहरादून, 08 जून 2026: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में स्थित विश्व के सबसे ऊंचे (12,073 फीट) शिव मंदिर तृतीय केदार तुंगनाथ धाम की पवित्रता एवं हिमालयी पर्यावरण को संरक्षित रखने के उद्देश्य से 15 जून को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसे नाम दिया गया है ‘एक थैला स्वच्छता के नाम’ अभियान। तुंगनाथ धाम के मुख्य पुजारी अभिषेक मैठाणी की अगुआई में चलाए जा रहे इस अभियान में रुद्रप्रयाग जिला पुलिस भी सक्रिय भागीदारी निभाएगी।

‘एक थैला स्वच्छता के नाम’ अभियान के तहत तुंगनाथ मंदिर परिसर, पैदल यात्रा मार्ग और आसपास स्थित बुग्याली क्षेत्र को कचरा मुक्त बनाने के लिए श्रमदान किया जाएगा। साथ ही देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालु और पर्यटकों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। धाम के मुख्य पुजारी अभिषेक मैठाणी ने सभी तीर्थयात्रियों, स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों से इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। इसके लिए उन्होंने श्रद्धालुओं से रुद्रनाथ यात्रा पर आते समय साथ में एक खाली थैला लाने का आग्रह किया है। ताकि धाम क्षेत्र में फैले प्लास्टिक समेत अन्य कचरे को उसमें भरकर नीचे बेस कैम्प में लाया जा सके।

मैठाणी ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति महीने में एक दिन भी स्वयं को प्रकृति के संरक्षण को समर्पित कर दे तो देवभूमि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और दिव्यता सुरक्षित रखा जा सकता है। वहीं, रुद्रप्रयाग पुलिस ने भी लोगों से ‘एक थैला स्वच्छता के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील की है। कहा कि श्रद्धालु पैदल यात्रा मार्ग और बुग्यालों में यहां-वहां प्लास्टिक या अन्य गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरा न फेंकें और धाम को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने में योगदान करें। यही उनकी भगवान तुंगनाथ के प्रति सच्ची श्रद्धा होगी।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button