अध्यात्मउत्तराखंडचारधाम यात्रातीर्थाटनधर्म-परम्पराएंराष्ट्रीयसंस्कृति

लोक के रंग में सराबोर हुआ बदरीनाथ धाम, जागरों पर थिरके श्रद्धालुओं के कदम

Badrinath Dham is drenched in folk colours, devotees dance to the tunes of Jagran

खबर को सुनें


लोक के रंग में सराबोर हुआ बदरीनाथ धाम, जागरों पर थिरके श्रद्धालुओं के कदम

जागर गायिका पद्मश्री बसंत बिष्ट ने दी जागरों की प्रस्तुति, माणा व बामणी गांव की महिलाओं ने बिखेरी लोकरंग की छटा, दानी श्रद्धालुओं के साथ ही सेना व आइटीबीपी ने आयोजित किए भव्य भंडारे, छात्रों ने किया स्वस्तिवाचन

देहरादून, 23 अप्रैल 2026: बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारों धाम में आस्था के बयार चलने लगी है। कपाट खुलने के इस ऐतिहासिक मौके पर पर जागर गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट ने पारंपरिक जागरों की प्रस्तुति दी, जबकि माणा व बामणी गांव के जनजातीय परिवारों की महिलाओं ने मंदिर प्रांगण में झुमैलो नृत्य की छटा बिखेरी। इससे संपूर्ण बदरीशपुरी आस्था एवं लोक के रंग में डूब गई। श्रद्धालुओं ने भी भजन-कीर्तन की प्रस्तुति देकर भक्ति की सरिता प्रवाहित की।

गुरुवार को कपाट खुलने के मौके पर दानी श्रद्धालुओं के अलावा सेना व आइटीबीपी की ओर से धाम में भंडारे आयोजित किए, जिनमें हजारों श्रद्धालुओं ने भोग लगाया।वहीं, मंदिर के सिंह द्वार पर वेद-वेदांग संस्कृत विद्यालय ज्योतिर्मठ के छात्रों ने स्वस्तिवाचन का पाठ किया।

कपाट खुलने के अवसर पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती व विजय कप्रवाण, पंडित मोहित सती, डिमरी
पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी, सदस्य महेंद्र शर्मा, धीरज मौनू पंचभैया, देवी प्रसाद देवली, डा. विनीत पोस्ती, राजेंद्र डिमरी, नीलम पुरी, दिनेश डोभाल, ठाकुर भवानी प्रताप सिंह, मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विशाल मिश्रा, धर्माधिकारी स्वयंवर सेमवाल, राजपुरोहित कांता प्रसाद नौटियाल, पूर्व धर्माधिकारी भुवनचंद्र उनियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, धाम के प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान व सहायक मंदिर अधिकारी रमेश नेगी समेत हक-हकूकधारी मौजूद रहे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button