क्राइम

महिला मित्र संग मोमोज खाते पति को पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, बाजार में जूतों से पीटा

हरिद्वार के भेल मार्केट का बताया जा रहा मामला, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा घटना का वीडियो

खबर को सुनें


हरिद्वार, 27 मई 2026 : हरिद्वार के भेल मार्केट में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ मोमोज खाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। देखते ही देखते मामला सड़क पर बहस और मारपीट तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम के समय भेल मार्केट में काफी भीड़ थी। इसी दौरान शिवलोक क्षेत्र निवासी एक युवक अपनी कथित प्रेमिका के साथ मोमोज की दुकान पर बैठा था। तभी उसकी पत्नी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि महिला को पिछले कई दिनों से पति के किसी दूसरी महिला से मिलने-जुलने की जानकारी मिल रही थी।

जानकारी के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाली एक युवती ने, जो अपने दोस्तों के साथ मार्केट आई थी, महिला को फोन कर पति के वहां मौजूद होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही महिला सीधे भेल मार्केट पहुंची और पति को दूसरी युवती के साथ बैठा देख भड़क उठी।

गुस्साई पत्नी ने बीच बाजार पति को पकड़ लिया और चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। अचानक हुए हंगामे को देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान युवक के साथ मौजूद युवती मौके से निकल गई, जबकि पति खुद को बचाने की कोशिश करता रहा। काफी देर तक बाजार में अफरा-तफरी और शोर-शराबा बना रहा।

घटना के दौरान कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिए, जो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, मामले में अभी तक पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, ग्लोबल गंगा न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button