उत्तराखंडधरोहरप्रेरणाराष्ट्रीयसम्मान

कहां लहरा रहा उत्तराखंड क़ा सबसे ऊंचा तिरंगा

Where is the tallest tricolor of Uttarakhand flying?

खबर को सुनें


कहां लहरा रहा उत्तराखंड क़ा सबसे ऊंचा तिरंगा

खटीमा, 17 अक्टूबर 2025 :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने गृह जनपद खटीमा में उत्तराखंड का सबसे ऊंचा 215 फीट ऊंचा तिरंगा फहराकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। कंजाबाग तिराहे पर 47.42 लाख रुपये की लागत से लघु सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित इस राष्ट्रीय ध्वज स्तंभ का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना और ध्वजारोहण के साथ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तिरंगा केवल कपड़े का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि खटीमा की धरती से फहरता यह तिरंगा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत करेगा। “यह ध्वज हमारे युवाओं को सदैव यह स्मरण कराएगा कि हम सब एक हैं और भारत के गौरव को ऊंचा उठाने के लिए समर्पित हैं,” मुख्यमंत्री ने कहा।

लोकार्पण के दौरान प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) योजना के तहत लघु सिंचाई विभाग की ओर से सोलर प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें किसानों और स्थानीय नागरिकों को सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई व अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री फरजाना बेगम, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button