उत्तराखंडशिक्षासम्मान

दिसंबर में होगा गढ़वाल विवि का दीक्षांत समारोह

Garhwal University convocation to be held in December

खबर को सुनें


दिसंबर में होगा गढ़वाल विवि का दीक्षांत समारोह

1500 रुपये रखा गया है भाग लेने के लिए शुल्क, 3 नवंबर से कराएं ऑनलाइन पंजीकरण

श्रीनगर (गढ़वाल), 2 नवंबर 2025 : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय अपने 12वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों में जुट गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। दीक्षांत समारोह दिसंबर में आयोजित किया जाएगा, जो हाइब्रिड मोड (ऑफलाइन और ऑनलाइन) में संपन्न होगा।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. राकेश कुमार ढोड़ी ने बताया कि छात्र-छात्राएं 3 नवंबर से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे, जिसकी अंतिम तिथि 18 नवंबर निर्धारित की गई है। पंजीकरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट hnbgu.ac.in पर किया जा सकेगा। समारोह में भाग लेने वाले प्रत्येक उम्मीदवार के लिए 1500 रुपये शुल्क तय किया गया है।

प्रो. ढोड़ी ने बताया कि गढ़वाल विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों के शैक्षणिक सत्र 2023-24 और 2024-25 में स्नातकोत्तर की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी। वहीं पीएचडी डिग्री उन्हीं शोधार्थियों को दी जाएगी, जिन्होंने एक नवंबर 2023 के बाद डिग्री प्राप्त की है और जिनकी मौखिक परीक्षा 15 नवंबर 2025 तक पूरी हो चुकी है।

इसके साथ ही, इन शैक्षणिक सत्रों के स्वर्ण पदक विजेताओं को व्यक्तिगत रूप से समारोह में डिग्री और पदक प्रदान किए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि दीक्षांत समारोह को गरिमामय बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button