उत्तराखंडऑफबीटजंगली जानवरों का शिकारडरभालू का आतंकभालू का हमलाराष्ट्रीय

भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ ग्रामीण, भटवाड़ी की है यह घटना

Villager critically injured in bear attack; incident occurred in Bhatwari.

खबर को सुनें


भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ ग्रामीण, भटवाड़ी की है यह घटना

 

उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी ब्लाक स्थित ग्राम मल्ला में मवेशियों के लिए चारा लेने जा रहे व्यक्ति पर भालू ने किया हमला,  क्षेत्र में भालू के हमले की यह दूसरी घटना, ग्रामीणों में दहशत के साथ वन विभाग के खिलाफ आक्रोश


देहरादून, 05 अक्टूबर 2026:  उत्तरकाशी जनपद के भटवाड़ी विकासखंड स्थित मल्ला गांव में सोमवार सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने जा रहे ग्रामीण 
जगवीर सिंह रावत पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने शोर मचाकर भालू को जंगल की ओर भगाया। घायल जगवीर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी से  जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, जगवीर सुबह करीब छह बजे गांव के ऊपर स्थित छानी में मवेशियों को चारा देने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया।  हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर भालू को जंगल की ओर भगाया। इसके बाद ग्रामीण घायल जगवीर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

भटवाड़ी ब्लाक में भालू के हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 20 सितंबर को द्वारी गांव में वन विभाग के एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी को भालू ने हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि यदि भालू के हमले इसी तरह जारी रहे तो लोगों का जंगल और खेतों की ओर जाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने वन विभाग से भालू के आतंक से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने पर वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button