Heritageअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मउत्तराखंडऑफबीटधरोहरधर्म-परम्पराएंपर्यटनप्रेरणाराष्ट्रीयसंस्कृति

अब वर्ष 2038 में होगा नंदा देवी बड़ी जात का आयोजन

The Nanda Devi Badi Jaat will now be held in 2038.

खबर को सुनें


अब 2038 में होगा नंदा देवी बड़ी जात का आयोजन

इस साल पांच से 23 सितंबर तक आयोजित हुई मां नंदा देवी बड़ी जात, पूरी यात्रा में 1.5 लाख श्रद्धालु हुए शामिल, 18 पड़ावों से होकर गुजरी 280 किमी की यह पैदल धार्मिक यात्रा, वर्ष 2032 में सप्तकुंड में होगा अर्ध लोकजात का आयोजन

देहरादून, 05 अक्टूबर 2026 : उत्तराखंड के चमोली जिले में बारह साल बाद आयोजित मां नंदा देवी बड़ी जात उल्लास के साथ संपन्न हो चुकी है। इस वर्ष पांच से 23 सितंबर तक एशिया की इस सबसे बड़ी पैदल धार्मिक यात्रा का आयोजन हुआ। नंदा देवी सिद्धपीठ कुरुड़ से शुरू हुई 280 किमी की यह यात्रा 18 पड़ावों से होकर गुजरी, जिनमें पांच निर्जन पड़ाव भी शामिल हैं। इस पूरी यात्रा में 1.5 लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। बेदनी बुग्याल में ही 20 हजार से अधिक श्रद्धालु यात्रा का हिस्सा बने, जबकि होमकुंड में पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लोकदेवी नंदा को कैलास के लिए विदाई दी। अब अगली बड़ी जात का आयोजन बारह साल बाद 2038 में होगा।

श्री नंदा देवी बड़ी जात आयोजन समिति के अध्यक्ष कर्नल हरेन्द्र सिंह रावत (सेनि) और महासचिव अशोक कुमार गौड़ ने अस्थायी राजधानी देहरादून में पत्रकारों से यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि बड़ी जात का यह आयोजन पूरी तरह क्षेत्र के ग्रामीणों और आयोजन समिति के सहयोग से हुआ। उन्होंने न केवल कठिन-दुर्गम रास्तों व नदी-नालों में श्रद्धालुओं को पार कराया, बल्कि उनके खाने-ठहरने की व्यवस्था भी की। बताया कि परंपरा के अनुसार अगले साल चमोली  जिले में मां नंदा देवी की वार्षिक लोकजात का आयोजन किया जाएगा, जबकि वर्ष 2032 में सप्तकुंड में अर्ध लोकजात आयोजित होगी। इसके बाद वर्ष 2038 में धूमधाम से नंदा देवी बड़ी जात का आयोजन किया जाएगा।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button