शीतकाल के लिए गोपीनाथ मंदिर में प्रतिष्ठित हुए बाबा चतुर्थ केदार
Baba, the fourth Kedar, has been consecrated at the Gopinath Temple for the winter season.

शीतकाल के लिए गोपीनाथ मंदिर में प्रतिष्ठित हुए बाबा चतुर्थ केदार
17 अक्टूबर को शाम 7:47 बजे शीतकाल के लिए बंद किए गए थे समुद्रतल से 11,808 फीट की ऊंचाई पर स्थित रुद्रनाथ धाम के कपाट
देहरादून, 19 अक्टूबर 2026: चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ सोमवार को विधि-विधान से अपने शीतकालीन गद़्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर गोपेश्वर में विराजमान हो गए। इससे पूर्व, मंदिर में भगवान रुद्रनाथ की विशेष पूजा आयोजित हुई। इस दौरान संपूर्ण क्षेत्र बाबा रुद्रनाथ की जय-जयकार से गुंजायमान हो उठा।
चमोली जिले में समुद्रतल से 11,808 फीट की ऊंचाई पर स्थित रुद्रनाथ धाम के कपाट 17 अक्टूबर को शाम 7:47 बजे शीतकाल के लिए बंद किए गए थे। 18 अक्टूबर
को बाबा की उत्सव डोली रुद्रनाथ धाम से ज्वाला मंदिर देवलधार और वहां से ग्वाड़, सगर व गंगोल गांव होते हुए सोमवार शाम करीब छह बजे गोपेश्वर पहुंची। यहां डोली ने मंदिर की परिक्रमा की और फिर उत्सव मूर्ति को गर्भगृह में विराजमान कर दिया गया। अब अगले छह माह बाबा यहीं अपने भक्तों को दर्शन देंगे। इस मौके पर श्री रुद्रनाथ-गोपीनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज भट्ट, शांति प्रसाद भट्ट, वेदप्रकाश, मनीष नेगी, महेंद्र सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, सतेंद्र सिंह, योगी नेगी आदि मौजूद रहे।



