उत्तराखंडऑफबीटराजनीतिराष्ट्रीयव्यक्तित्व

उत्तराखंड में भाजपा को एक और झटका…जुबिन नौटियाल के पिता ने थामा कांग्रेस का हाथ

कांग्रेस में हुई रामशरण नौटियाल की वापसी, चकराता में भाजपा को झटका

खबर को सुनें


मशहूर बालीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता ने दिल्ली में ली कांग्रेस की सदस्यता, वर्ष 1996-97 में रहे देहरादून जिला पंचायत के अध्यक्ष, वर्ष 2022 में चकराता से भाजपा के टिकट पर लड़े थे विधानसभा चुनाव

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026: बालीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल ने सोमवार को भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। भाजपा नेतृत्व से नाराजगी एवं उपेक्षा के चलते कुछ दिन पहले उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप दिया था। चकराता में इसे भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हाल ही में पौड़ी से पूर्व विधायक यशवंत बेनाम भी भाजपा की सदस्या से इस्तीफा दे चुके हैं।

देहरादून जिले के जनजातीय क्षेत्र जौनसार-बावर के क्यारी गांव निवासी नौटियाल वर्ष 1996-97 में देहरादून के जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। कांग्रेसी पृष्ठभूमि के नौटियाल राज्य गठन के कुछ समय बाद भाजपा में चले गए थे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने चकराता सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं छह बार के विधायक प्रीतम सिंह से हार गए। उस चुनाव में उनके पुत्र जुबिन नौटियाल के प्रचार में उतरने से चकराता में भाजपा के वोट ग्राफ में इजाफा हुआ था।

सोमवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी एवं सांसद कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। चर्चा है कि जुबिन नौटियाल की पहचान से कांग्रेस को देहरादून जिले की अन्य विधानसभा सीटों पर भी लाभ मिल सकता है। नौटियाल ने कहा कि जिस पार्टी में उनकी क्षमता और योग्यता की कदर न हुई हो, वहां रहना उचित नहीं। भाजपा के कई कार्यक्रमों में उपेक्षा और संगठन में उनकी बात गंभीरता से न लिए जाने से वह नाराज चल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से काम करेंगे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button