अध्यात्मउत्तराखंडतीर्थाटनधर्म-परम्पराएंराष्ट्रीयसंस्कृति

22 मई को खुलेंगे विश्व के सबसे ऊंचे लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट

The doors of the world's tallest Lokpal Laxman Temple will open on May 22

खबर को सुनें


22 मई को खुलेंगे विश्व के सबसे ऊंचे लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट

उत्तराखंड के चमोली जनपद की भ्यूंडार घाटी में समुद्रतल से 15225 फ़ीट की ऊंचाई पर गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब परिसर में स्थित है यह मंदिर


देहरादून, 03 मई 2026: उत्तराखंड के चमोली जनपद में समुद्रतल से 15225 फ़ीट की ऊंचाई पर गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब परिसर में स्थित विश्व के सबसे ऊंचे लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट इस बार 22 मई को खोले जाएंगे। कपाट खोलने का मुहूर्त कर्क लग्न में पूर्वाह्न 11:15 बजे का निकला है। दो मई को मंदिर समिति की ओर से इसकी घोषणा की गई।

गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट पहले एक साथ खोले जाते रहे हैं, लेकिन अब कुछ वर्षों से लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट एक दिन पूर्व खुल रहे हैं। इस बार हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खोले जाने हैं। शेषनाग के अवतार लक्ष्मण को भ्यूंडार घाटी का आराध्य देव और उनके मंदिर को दंडी पुष्कर्णी तीर्थ माना जाता है। अभी हेमकुंड साहिब परिसर में सात फ़ीट से अधिक बर्फ है, जिसे हटाने के कार्य में सेना की इंजीनियरिंग कोर के जवान और गुरुद्वारे के सेवादर जुटे हुए हैं। धाम के बेस कैम्प घांघरिया से हेमकुंड के बीच छोटी अटलाकोटी व अटलाकोटी में पैदल मार्ग पर हिमखंडों को काटकर हेमकुंड से दो किमी पहले पुरानी सीढ़ियों तक बर्फ हटाने का कार्य पूरा हो चुका है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button