आपदा

टिहरी गढ़वाल में भूस्खलन से कई मार्ग बाधित, प्रशासन ने की अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें

Landslides in Tehri Garhwal have blocked several roads, prompting authorities to appeal against unnecessary travel.

खबर को सुनें


टिहरी गढ़वाल में भूस्खलन से कई मार्ग बाधित, प्रशासन ने की अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें

टिहरी गढ़वाल, 17 सितंबर : लगातार बारिश के बाद जनपद टिहरी गढ़वाल में राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर जगह-जगह मलबा आने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि अवरुद्ध मार्गों पर अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
राष्ट्रीय राजमार्ग 707 (मसूरी बेंड–केम्पटी मार्ग) पर जीवन आश्रम के पास मलबा आने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। इसी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर नागणी के पास आमसेरा, फकोट से लगभग 250 मीटर आगे भिनू और बगड़धार के पास कुल चार स्थानों पर सड़क बंद हो गई है। प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि ऋषिकेश–चंबा मोटर मार्ग से फिलहाल यात्रा न करें, क्योंकि कई जगह सड़क धंस गई है और मार्ग को खोलने में समय लग सकता है।

राष्ट्रीय राजमार्ग 07 (ऋषिकेश–बद्रीनाथ रोड) पर टिहरी गढ़वाल क्षेत्र के अंतर्गत ऋषिकेश से कीर्तिनगर तक यातायात सामान्य है। राज्य मार्गों की बात करें तो खाड़ी–देवप्रयाग (SH-31), गूलर–सिल्कयानी–मटियाली (SH-76), गुजराडा–रानी पोखरी (SH-77) और सत्यो–कुमालडा (SH-19) मार्ग अवरुद्ध हैं। प्रशासन और पुलिस ने मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनों को युद्ध स्तर पर तैनात किया है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही मार्ग सुरक्षित और सामान्य होंगे, इसकी जानकारी तत्काल सार्वजनिक की जाएगी। पुलिस ने सभी नागरिकों और पर्यटकों को आश्वस्त किया है कि उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस कठिन समय में धैर्य एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button