उत्तराखंडक्राइम

सरकारी खजाने को चपत लगाने वाले टैक्स चोरों से 2.21 करोड़ रुपये की वसूली

उत्तराखंड के काशीपुर और रुद्रपुर में राज्य कर विभाग की कार्रवाई

खबर को सुनें


देहरादून, 26 सितंबर 2025ः फर्जी बिलों और बोगस फर्मों के सहारे इनपुट टैक्स क्रेडिट का जाल बुनकर सरकारी खजाने को करोड़ों की चपत लगाने वालों पर राज्य कर विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश और आयुक्त राज्य कर सोनिका की सीधी निगरानी में काशीपुर व रुद्रपुर में की गई छापेमारी में दो फर्म और एक ठेकेदार के यहां से कर चोरी का बड़ा नेटवर्क उजागर हुआ। विभाग ने मौके पर ही 2.21 करोड़ रुपये राजस्व वसूलकर सख्त संदेश दे दिया है कि टैक्स चोरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महुवाखेड़ा स्थित लिथियम बैट्री परिशोधन फर्म ने दिल्ली की फर्जी कंपनियों से खरीदारी दिखाकर करोड़ों का इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम कर रखा था। टीम की कार्रवाई के दौरान कर चोरी की परतें खुलीं तो फर्म संचालक ने तत्काल 50 लाख रुपये राजकोष में जमा कराए।इसी तरह भूरारानी रोड स्थित ऑटो पार्ट्स निर्माता फर्म ने अपनी वास्तविक करदेयता को गलत इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम से समायोजित किया हुआ था। यहां विभाग ने 13.5 लाख रुपये की वसूली की।

काशीपुर के चैती गांव के ठेकेदार ने सरकारी विभागों से 8.75 करोड़ रुपये का भुगतान तो ले लिया, लेकिन जीएसटी जमा करने से बचता रहा। विभागीय टीम ने छापा मारा तो उसने 1.57 करोड़ रुपये कर स्वीकारते हुए राजकोष में जमा कराया और बाकी महीनों का टैक्स चुकाने का लिखित आश्वासन दिया।

आयुक्त राज्य कर सोनिका ने स्पष्ट किया कि टैक्स चोरी करने वाले अब विभाग के रडार पर हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चल रहा यह अभियान लगातार जारी रहेगा और टैक्स माफियाओं पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button