अवार्डउत्तराखंडप्रेरणायूथस्पोर्ट्सस्वास्थ्य

दून में डीएफए का ग्रीष्मकालीन फुटबॉल कैम्प शुरू, 45 खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग

DFA's summer football camp begins in Doon, 45 players participate

खबर को सुनें


दून में डीएफए का ग्रीष्मकालीन फुटबॉल कैम्प शुरू, 45 खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग

पांच से 17 साल के बच्चे व किशोर हैं कैम्प में शामिल, सुबह छह से आठ बजे तक सीखेंगे फ़ुटबॉल की बारीकियां, होनहार एवं गरीब खिलाड़ियों को निःशुल्क  दिया जाएगा प्रशिक्षण, बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का होगा प्रोफेशनल क्लब के लिए चयन

देहरादून, 01 जून 2026: देहरादून फुटबाल एकेडमी (डीएफए) का 15वां समर (ग्रीष्मकालीन) फुटबॉल कैम्प सोमवार से गूलरघाटी रोड स्थित भागीरथ एन्क्लेव फुटबाल ग्राउंड में शुरू हो गया। 25 जून तक चलने वाले इस कैम्प में पांच से 17 साल के 45 बच्चे व किशोर भाग ले रहे हैं। कैम्प में सुबह छह से आठ बजे तक फुटबॉल की बारीकियां सिखाई जाएंगी।

कैम्प का उद्घाटन नेशनल फ़ुटबॉलर विनेश राणा, इंटरनेशनल फ़ुटबॉलर गोपाल रावत व विमल सिंह रावत ने किया। कैंप के दौरान प्रतिभागियों को फुटबाल के बेसिक पुस पास, स्किल, ड्रिबलिंग, शूटिंग, आई कांटेक्ट, हेड वर्क, चेस्ट वर्क, जगलिंग, डाइट, बॉल पॉजिशन, गोल कीपिंग, स्टॉपर, मिड फील्डर, फॉरवर्ड आदि की जिम्मेदारियों से अवगत कराया जाएगा।

डीएफए के हेड कोच विरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि कैम्प में होनहार एवं गरीब खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोफेशनल क्लब के लिए चुना जायेगा। समापन पर सभी खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट व मैडल से नवाजा जाएगा।

रावत ने बताया कि एकेडमी की ओर से हर वर्ष आल इंडिया गढ़वाल कप, चैलेंज कप, दून कप, राज्य आंदोलनकारी शहीद मेमोरियल कप, पहाड़ी कप आदि टूर्नामेंट आयोजित कराए जाते हैं। बताया कि कैम्प में उनके अलावा असिस्टेंट कोच आशीष नेगी, तेज़ीन, विमल रावत व खड़क बहादुर थापा प्रशिक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button