उत्तराखंडयूथशिक्षा

सितंबर में इस दिन होगी समीक्षा अधिकारी की मुख्य परीक्षा

25 और 26 सितंबर को दो सत्र में होगी परीक्षा

खबर को सुनें


देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य निर्वाचन आयोग के अंतर्गत समीक्षा अधिकारी की मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 और 26 सितंबर को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन आयोग के परीक्षा भवन में होगा। 25 सितंबर को प्रथम सत्र में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन और दूसरे सत्र में दोपहर दो से शाम छह बजे तक हिंदी संरचना की परीक्षा होगी। अगले दिन 26 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक निबंध परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षार्थियों को 25 सितंबर को सुबह साढ़े सात से साढ़े आठ के बीच परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन 26 सितंबर को दोपहर दो बजे से किया जाएगा। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से प्रवेश पत्र 10 सितंबर को जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी इन्हें आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  psc.uk.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि अभ्यर्थियों को तय समय पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के साथ पहुंचना होगा।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button