आपदा

सीएम ने जाना मसूरी रोड और किमाडी क्षेत्र का हाल, देखें वीडियो

The CM inquired about the condition of Mussoorie Road and Kimadi areas.

खबर को सुनें


सीएम ने जाना मसूरी रोड और किमाड़ी क्षेत्र का हाल, देखें वीडियो

देहरादून, 18 सितंबर 2025 :  उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन से बिगड़े हालात के बीच मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आपदा राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने राज्य आपदा परिचालन केंद्र से पूरे प्रदेश में हुई अतिवृष्टि की समीक्षा की, जिसके बाद मसूरी रोड और किमाड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन को सामान्य बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग युद्धस्तर पर काम करें। उन्होंने कहा कि मुख्य सड़कों की जल्द से जल्द मरम्मत कर यातायात सामान्य किया जाए और जहाँ सड़कें बंद हैं, वहाँ लोगों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक रास्ते बनाए जाएं।
सीएम ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि प्रभावित परिवारों को आपदा मानकों के अनुसार त्वरित आर्थिक सहायता और मूलभूत सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में आवागमन अवरुद्ध है, वहाँ प्राथमिकता के आधार पर राहत शिविर स्थापित किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आपदा की इस मुश्किल घड़ी में पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन को जल्द से जल्द सामान्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति विनय रोहिल्ला, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, एसएसपी अजय सिंह और अन्य अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button