GST

आज से क्या-क्या हो रहा सस्ता, लागू हो रहे GST सुधार

What is getting cheaper from today, GST reforms are being implemented

खबर को सुनें


आज से क्या-क्या हो रहा सस्ता, लागू हो रहे GST सुधार

नई दिल्ली, 22 सितंबर 2025 I
देश में वस्तु एवं सेवा कर (GST) व्यवस्था में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव 22 सितंबर यानी आज से लागू होने जा रहा है। सरकार द्वारा घोषित इन व्यापक सुधारों का उद्देश्य आम जनता को राहत देना, युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नीतिगत फैसले लेना और समग्र जीवनशैली को सस्ता और सुलभ बनाना है।

मुख्य बिंदु:

स्लैब का सरलीकरण:

  • अब सिर्फ दो प्रमुख स्लैब – 5% और 18%, साथ ही विलासिता और हानिकारक वस्तुओं पर 40% टैक्स।
  • स्टेशनरी, डेयरी उत्पाद, स्वास्थ्य सेवाएं, ट्रैक्टर, चश्मे, फिटनेस सेवाओं और दवाओं सहित कई जरूरी वस्तुओं और सेवाओं को शून्य या न्यूनतम GST दरों में शामिल किया गया है।

युवाओं के लिए राहत

  • सरकार का यह कदम विशेष रूप से युवाओं, छात्रों, गिग वर्कर्स और खेल जगत के लिए फायदेमंद साबित होगा।

पर्यावरण के लिए अहम

  • साइकिल और इसके पुर्जे अब सिर्फ 5% GST पर मिलेंगे। छात्रों और कामकाजी युवाओं को इससे राहत मिलेगी।

दोपहिया और छोटी कारें सस्ती

  • 350cc तक की दोपहिया वाहन और छोटी कारों पर GST 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है।
  • इससे कम्यूटर बाइक और एंट्री-लेवल कारों की कीमतों में बड़ी गिरावट आएगी, जिससे मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी।

फिटनेस अब जेब पर हल्का

  • जिम और फिटनेस सेंटर पर GST 18% से घटाकर 5%।
  • फिट इंडिया अभियान को बल मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बढ़ेगी।

खिलौने और खेल का सामान सस्ते

  • 12% से घटाकर 5% GST, जिससे इनडोर और आउटडोर गेम्स के उत्पाद अधिक सुलभ होंगे।

कृषि क्षेत्र में बदलाव

  • ट्रैक्टर, थ्रेशर, ड्रिप सिंचाई प्रणाली, मधुमक्खी पालन मशीनें पर अब सिर्फ 5% GST लगेगा।
  • पिछले टायर और ट्यूब (20% → 5%), सिंचाई डीजल इंजन (16% → 5%)
  • किसानों की लागत घटेगी, जिससे खेती-किसानी को बढ़ावा मिलेगा।

घर-परिवार के खर्च में राहत

  • दूध, पनीर और जरूरी पोषण
  • यूएचटी दूध और पनीर पर अब कोई GST नहीं।
  • मधुमेह संबंधी खाद्य पदार्थ और ड्राई फ्रूट्स (12% → 5%)

रसोई के सामान

रसोई गैस के सामान (21% → 5%)
बाँस के फर्नीचर (23% → 5%)

स्वास्थ्य और बीमा को बढ़ावा

  • चश्मा और लेंस पर GST 12% से घटाकर 5%,
  • स्वास्थ्य बीमा पर शून्य GST
  • पर्सनल हेल्थ इंश्योरेंस पर अब कोई टैक्स नहीं
  • आयुष्मान भारत और पीएमजेएवाई जैसी योजनाओं को मिलेगा सपोर्ट।

दवाएं और मेडिकल उपकरण

  • कई जीवन रक्षक दवाओं पर GST खत्म
  • मेडिकल उपकरणों पर 5% GST, जिससे इलाज सस्ता होगा।


त्योहारी सीजन में राहत

  • होटल बुकिंग पर GST 14% से घटाकर 5%
  • एसी और टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान पर GST 31.3% से 18%

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button