उत्तराखंडडरभालू का आतंकमहिला सुरक्षास्वास्थ्य

एक ही गांव की सात महिलाओं पर भालू का हमला, एक गंभीर

Seven women from the same village were attacked by a bear, one seriously injured

खबर को सुनें


एक ही गांव की सात महिलाओं पर भालू का हमला, एक गंभीर

रुद्रप्रयाग, 15 नवंबर 2025 : जिले में भालू की बढ़ती आक्रामकता लगातार चिंता का कारण बनती जा रही है। शुक्रवार सुबह जखोली ब्लॉक के बधाणी ताल क्षेत्र में घास लेने गई धारकुड़ी गांव की सात महिलाओं पर अचानक भालू नेJ हमला कर दिया। हमले में सभी महिलाएं घायल हुई हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है।

घटना सुबह करीब नौ बजे की है। महिलाएं झुंड में आरक्षित वन क्षेत्र में घास लेने पहुंची ही थीं कि झाड़ियों से अचानक भालू निकलकर उन पर टूट पड़ा। हमले से घबराई महिलाओं ने शोर मचाया और आत्मरक्षा में दरांतियों से वार किया, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रणधार पहुंचाया, जहां से एक गंभीर घायल को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। कुछ महिलाओं को अगस्त्यमुनि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

अन्य क्षेत्रों में भी भालू की दहशत
उधर, देवाल विकासखंड के पलवरा, बमोटिया, बानुड़ी, सौरीगाड़ सहित कई गांवों में भी भालू की दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार भालू कई मवेशियों का शिकार कर चुका है। बमोटिया गांव की विमला देवी ने बताया कि उनकी दूधारू गाय पर भालू ने हमला कर उसे मार डाला। वहीं बानुड़ी गांव के हिमांशु उनियाल ने कहा कि गुरुवार को भालू ने उनके कुत्ते पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इन घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है और वन विभाग की बढ़ाई गई गश्त व ड्रोन निगरानी के बावजूद हालात काबू में नहीं आ पा रहे हैं।

पोखड़ा रेंज में गुलदार नरभक्षी घोषित
पौड़ी से मिली जानकारी के अनुसार गढ़वाल वन प्रभाग की पोखड़ा रेंज में सक्रिय एक गुलदार को नरभक्षी घोषित कर दिया गया है। गुलदार ने बगड़ीगाड़ गांव की एक महिला को मार दिया था। ग्रामीणों ने तब तक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं उठाने दिया जब तक नरभक्षी घोषित करने के आदेश नहीं मिले। देर रात करीब 11 बजे आदेश जारी हुए, जिसके बाद ग्रामीण माने।

वन विभाग ने प्रभावित गांवों में टीम तैनात कर दी है। ट्रैपिंग कैमरे और पिंजरे लगाए गए हैं। डीएफओ अभिमन्यु सिंह ने बताया कि गुलदार पर लगातार नजर रखी जा रही है और उसे पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button