स्पोर्ट्स

नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंकिता ने जीता सोना

Ankita won gold

खबर को सुनें


नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंकिता ने जीता सोना

देहरादून, 25 अगस्‍त 2025 : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 64वीं नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया है। 20 से 24 अगस्त तक चेन्नई में आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड की महिला एथलीट अंकिता ध्यानी ने महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब हासिल किया।
पौड़ी गढ़वाल की अंकिता ध्यानी ने 3000 मीटर स्टीपल चेज में 9:44.83 सेकंड के शानदार समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं, पुरुषों के गोला फेंक (शॉट पुट) इवेंट में देहरादून के अनिकेत काला ने 18.09 मीटर की दूरी तय कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में उत्तराखंड से कुल 10 एथलीटों (4 पुरुष और 6 महिला) ने हिस्सा लिया। अनिकेत और अंकिता के मेडल जीतने के अलावा अन्य एथलीटों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। इन खिलाड़ियों की सफलता ने उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की नई उम्मीद जगाई है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button