इस मुस्लिम देश में मिला 2700 साल पुराना मंदिर

8 अक्टूबर 2025: इतिहास के पन्नों में छिपा एक नया रहस्य अब उजागर हुआ है। मिडिल ईस्ट में स्थित तुर्किये में पुरातत्वविदों ने करीब 2700 साल पुराना प्राचीन मंदिर खोज निकाला है। माना जा रहा है कि यह मंदिर फ्रीजियन सभ्यता के समय का है, वही सभ्यता जिसने प्रसिद्ध राजा मिडास के शासन में अपनी समृद्धि का शिखर छुआ था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह मंदिर आधुनिक डेनिजली शहर के पास मिला है, जो कभी इस्लामिक दुनिया के सबसे बड़े साम्राज्य ओटोमन शासन का केंद्र हुआ करता था। विशेषज्ञों के अनुसार, यह मंदिर मातृ देवी को समर्पित रहा होगा, जिनकी पूजा प्रजनन क्षमता और प्रकृति की देवी के रूप में की जाती थी।
दो साल से मस्जिद के बाहर खड़ी थी कार, सच्चाई सामने आई तो कांप उठे लोग
खुदाई में मंदिर के पास एक पवित्र गुफा, रॉक स्मारक और जुड़वा पत्थर की मूर्तियां मिली हैं। पुरातत्व विशेषज्ञों के मुताबिक, यह खोज फ्रीजियन धार्मिक परंपराओं और उनके देवी पंथ को समझने में अहम कड़ी साबित हो सकती है।
ऐतिहासिक साक्ष्य बताते हैं कि मातृ देवी की पूजा बाद में यूनानी और रोमन सभ्यताओं में भी प्रचलित रही। फ्रीजियन साम्राज्य के पतन के बाद भी यह आस्था धीरे-धीरे अन्य संस्कृतियों में फैल गई और अब सदियों बाद उस प्राचीन शक्ति की गूंज फिर से धरती के नीचे से सुनाई दी है।



