उत्तराखंडकानून व्यवस्थायातायातशिक्षा

सोमवार को दून के 20 स्कूलों में अवकाश

Holiday in 20 schools of Doon on Monday

खबर को सुनें


सोमवार को दून के 20 स्कूलों में अवकाश

देहरादून, 2 नवंबर 2025 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 3 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून आगमन और भ्रमण कार्यक्रम के चलते प्रशासन ने शहर के 20 स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की रिपोर्ट के आधार पर यह आदेश जारी किया गया, ताकि वीवीआईपी मार्ग पर संचालित स्कूलों के छात्रों और अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिन स्कूलों में 3 नवंबर को अवकाश रहेगा, उनमें ग्रेस एकेडमी, केवी हाथीबड़कला, स्कॉलर होम, डीपीएस राजपुर रोड, बुकलिन स्कूल, ब्राइटलैंड स्कूल, हिलग्रेस स्कूल, मार्शल स्कूल, दून इंटरनेशनल, शेरवुड, समरवैली, हैरिटेज, कान्वेंट, सेंट जोसेफ, विवेकानंद, मानव भारती, एसजीआरआर, जसवंत मॉडल, फ्लाईफुट पब्लिक और डीएवी डिफेंस कॉलोनी स्कूल शामिल हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन 20 स्कूलों को छोड़कर अन्य सभी शैक्षणिक संस्थान सामान्य रूप से संचालित रहेंगे। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनज़र शहर में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button