Blogउत्तराखंडजंगली जानवरों का शिकारडरभालू का आतंकभालू का हमलाराष्ट्रीय

भालू के हमले में नैनीडांडा की महिला की मौत

Woman from Nainidanda dies in bear attack

खबर को सुनें


भालू के हमले में नैनीडांडा की महिला की मौत

गांव से लगे अपने खेतों में काम कर रही थी महिला, इसी बीच किया भालू ने हमला, महिला का शोर सुनकर मौके पर पहुंचीं आसपास बकरियां चुगा रही अन्य महिलाएं, पत्थर फेंककर उन्होंने भालू को भगाया, बुरी तरह घायल महिला की रामनगर अस्पताल में हुई मौत

 

देहरादून, 30 अक्टूबर 2026: पर्वतीय क्षेत्र में भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन भालू कहीं-न-कहीं, किसी-न-किसी पर हमला कर रहा है और जिम्मेदार तमाशायी बने बैठे हैं। बुधवार को पौड़ी जिले के नैनीडांडा ब्लाक स्थित ढंगलगांव में भालू के हमले में एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और लोग घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं।।

घटना पूर्वाह्न 11 बजे के आसपास की है। ढंगलगांव निवासी 52 वर्षीय मंजू देवी बुधवार को गांव से लगे अपने खेतों में घास काट रही थी। इसी बीच भालू ने उन पर हमला कर दिया। मंजू देवी का शोर सुनकर आसपास बकरियां चुगा रहीं अन्य महिलाएं मौके पर पहुंची और शोर मचाने के साथ ही भालू की तरफ पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। तब जाकर भालू मौके से भागा। भालू के हमले ने मंजू बुरी तरह घायल हो गईं।

ग्रामीणों ने घायल मंजू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैनीडांडा पहुंचाया, जहां से उन्हें रामनगर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। देर शाम उपचार के दौरान मंजू ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है भालू कई दिनों से गांव के आसपास दिखाई दे रहा है। लेकिन, न तो वन विभाग और न प्रशासन ही ग्रामीणों की सुध ले रहा। इसके साथ ही गुलदार भी आए दिन मवेशियों को अपना शिकार बनाया जा रहा है। इससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button