अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडऑफबीटपर्यटनप्रेरणाराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

सेना ने किया माउंट माणा चोटी का सफल आरोहरण

The Army successfully scaled Mount Mana.

खबर को सुनें


सेना ने किया माउंट माणा चोटी का सफल आरोहरण

 


सेना ने दस सितंबर को बदरीनाथ धाम से की थी पर्वतारोहण अभियान की शुरुआत, लगभग एक माह चले इस अभियान के तहत दल ने माउंट माणा क्षेत्र की कठिन पर्वतीय परिस्थितियों के बीच किया अभ्यास, लिया प्रशिक्षण


देहरादून, 30 सितंबर 2026 : गढ़वाल राइफल्स के 31 जांबाजों ने अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और अनुशासन का परिचय देते हुए उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित माउंट माणा चोटी का सफल आरोहण किया है। समुद्रतल से 7,274 मीटर ऊंची इस चोटी पर पहुंच कर दल ने रेजिमेंटल ध्वज के साथ तिरंगा लहराया। इस उपलब्धि ने एक बार फिर गढ़वाल राइफल्स की वीरता और उच्च पर्वतीय अभियानों में दक्षता को साबित किया है।

गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडौन के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी के नेतृत्व में बीते दस सितंबर को बदरीनाथ धाम से इस पर्वतारोहण अभियान की शुरुआत हुई थी। लगभग एक माह तक चले अभियान के तहत पर्वतारोही दल ने माउंट माणा क्षेत्र की कठिन पर्वतीय परिस्थितियों के बीच प्रशिक्षण और अभ्यास किया। अत्यधिक ऊंचाई, दुर्गम भूभाग और प्रतिकूल मौसम ने अभियान को चुनौतीपूर्ण बनाया, लेकिन सैनिकों ने धैर्य, अनुशासन और टीम भावना के साथ हर चुनौती का डटकर मुकाबला किया। अभियान के निर्णायक चरण में दल ने माउंट माणा के मुख्य शिखर पर सफलतापूर्वक पहुंचकर रेजिमेंटल ध्वज के साथ तिरंगा लहराया। इसी के साथ पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। यह उपलब्धि सैनिकों की दृढ़ इच्छाशक्ति और कठिन परिस्थितियों में लक्ष्य हासिल करने की क्षमता का प्रतीक बनी।

सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने अभियान में शामिल सभी पर्वतारोहियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि माउंट माणा के शिखर पर तिरंगा और रेजिमेंटल ध्वज लहराना पूरी रेजिमेंट के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने पर्वतारोहियों के साहस, समर्पण, अनुशासन और टीम भावना की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के जवानों को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button