अवार्डउत्तराखंडपुरस्कारयूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

कलिंगा में सोने के लिए दौड़ा उत्तराखंड का तुषार

Tushar from Uttarakhand ran for gold in Kalinga

खबर को सुनें


कलिंगा में सोने के लिए दौड़ा उत्तराखंड का तुषार

नेशनल जूनियर एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण, दून में है तुषार का घर

भुवनेश्वर, 13 अक्टूबर 2025 : ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में चल रही 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ी तुषार पवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। देहरादून के कारबारी क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले तुषार ने अंडर-18 बालक वर्ग की 5000 मीटर रेस वॉक स्पर्धा में 20 मिनट 11.35 सेकंड का समय लेते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

तुषार ने अपने खेल जीवन की शुरुआत श्री प्रवीण पुरोहित के मार्गदर्शन में की थी, जबकि ओलंपियन मनीष रावत के प्रशिक्षण में उन्होंने अपनी तकनीक और प्रदर्शन को निखारा। उनके कोच मनीष रावत ने बताया कि तुषार ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर यह स्वर्णिम उपलब्धि हासिल की है।

उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव के.जे.एस. कलसी ने तुषार पवार और उनके कोच मनीष रावत को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि राज्य के लिए गौरव का विषय है और इससे अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button