उत्तराखंडऑफबीटपर्यटनप्रेरणायूथराष्ट्रीय

नौ पर्वतारोहियों ने किया रुद्रगैरा शिखर पर सफल आरोहण

Nine mountaineers successfully scaled Rudgaira Peak.

खबर को सुनें


नौ पर्वतारोहियों ने किया रुद्रगैरा शिखर पर सफल आरोहण

दल ने चार सितंबर को की थी अपने अभियान की शुरुआत, तेलंगाना व गुजरात समेत विभिन्न राज्यों के पर्वतारोही हैं दल में शामिल, समुद्रतल से 5,819 मीटर ऊंची है गंगोत्री हिमालय की रुद्रगैरा चोटी

देहरादून, 13 सितंबर 2026: उत्तरकाशी की ट्रेकिंग व माउंटेनियरिंग एजेंसी शिवा एडवेंचर ट्रेक एंड टूर (सैट एक्सपेड्स) के मार्गदर्शन में नौ पर्वतारोहियों ने गंगोत्री हिमालय की 5,819 मीटर ऊंची चोटी रुद्रगैरा पर सफल आरोहण किया है। वर्षाकाल के बाद रुद्रगैरा शिखर पर सफल आरोहण करने वाला पहला दल है।

दल ने बीते चार सितंबर को गंगोत्री धाम से पर्वतारोहण अभियान की शुरुआत की थी। प्रथम चरण में दल ने गंगोत्री से नाला कैंप और अगले दिन नाला कैंप से रुद्रगैरा आधार शिविर तक का सफर पूरा किया। आधार शिविर पहुंचने के बाद पर्वतारोहियों ने शिखर आरोहण की तैयारियां शुरू कीं। कठिन पर्वतीय परिस्थितियों के बीच दल ने अपने अभियान को आगे बढ़ाया और नौ सितंबर को शिखर पर पहुंचने में सफलता पाई।

इस चुनौतीपूर्ण अभियान  में तेलंगाना और गुजरात समेत देश के विभिन्न राज्यों से आए पर्वतारोही शामिल रहे। टीम में सैट एक्सपेड्स के संदीप सेमवाल, प्रकाश ठाकुर, पीटर सेमवाल, मक्खन सिंह आदि शामिल थे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button