उत्तराखंड

बागेश्वर के पौंसारी में भारी वर्षा से फिर हड़कंप, नाले के उफान में फंसे पांच लोग

एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने घंटों मशक्कत कर पांचों को सुरक्षित बाहर निकाला

खबर को सुनें


देहरादून, 31 अगस्त 2025 : तीन दिन पहले आई आपदा से कराह रहे बागेश्वर जिले के पौंसारी गांव में एक बार फिर अतिवृष्टि से हड़कंप मच गया। मूसलधार बारिश के चलते गांव के पास बहने वाला नाला उफान पर आ गया, जिससे दो पुरुष, दो महिलाएं और एक शिशु उसमें फंस गए। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर पांचों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके लिए उनको घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि देर रात भारी बारिश शुरू हुई थी, जो कुछ ही देर में बादल फटने जैसी स्थिति में बदल गई। अचानक बढ़े जलस्तर ने खेतों, रास्तों और मकानों को नुकसान पहुंचाया। कई घरों में मलबा घुस गया, जिससे लोग घबराकर रात में ही सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। बचाव दलों ने रस्सियों और सुरक्षा उपकरणों की मदद से फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि शिशु को कोई चोट नहीं आई। प्रभावित परिवारों को फिलहाल सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। इस घटना के बाद गांव में नुकसान का आकलन जारी है। लगातार बारिश के कारण पहले से ही कमजोर हुई ज़मीन के चलते नाले का बहाव और अधिक खतरनाक हो गया था।

उधर, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में भी बारिश और भूस्खलन के चलते कई सड़कें बाधित हैं। गंगोत्री और बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने से यातायात ठप हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button