उत्तराखंड
हरिद्वार में गंगा तट पर दिखा 15 फीट लंबा किंग कोबरा, मची अफरा-तफरी… देखें वीडियो

हरिद्वार, 27 अक्टूबर 2025: हरिद्वार की लकड़ बस्ती क्षेत्र में रविवार को 15 फीट लंबा किंग कोबरा दिखाई देने से दहशत फैल गई। वन विभाग की क्विक रेस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची और टीम के सदस्य तालिब ने सूझबूझ से किंग कोबरा को पकड़ा। इसके बाद उसे राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में छोड़ा गया।



