क्राइम

सडक किनारे सजाए मयखाने तो पुलिस ले आई थाने

Police took him from the roadside bar to the police station

खबर को सुनें


सड़क किनारे सजाए मयखाने तो पुलिस ले आई थाने

देहरादून, 10 सितंबर 2025 :  देहरादून में सड़क किनारे मयखाने सजाने वालों को पुलिस थाने ले आई।  पुलिस के विशेष अभियान के दौरान बीती रात प्रेमनगर और रायपुर इलाकों में 47 ऐसे लोगों को पकड़ा गया, जो सार्वजनिक जगहों पर खुलेआम शराब पी रहे थे। इन सभी को उठाकर थाने लाया गया और उनसे भारी जुर्माना भी वसूला गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दून पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में नौ सितंबर की रात, पुलिस की टीमें प्रेमनगर बाजार, नंदा की चौकी, सुद्धोवाला, झाझरा, बिधोली, पौंधा, और रायपुर के रिंग रोड व बाजार में सक्रिय हो गईं।
अभियान के दौरान, खुले में शराब पी रहे कुल 47 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ और सख्त हिदायत देने के बाद, इन सभी के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई और उनसे कुल 11,750 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसके अलावा, तीन वाहनों को भी सीज किया गया।
दून पुलिस का यह अभियान उन लोगों के लिए एक कड़ी चेतावनी है जो सार्वजनिक स्थानों पर माहौल खराब करते हैं। पुलिस ने साफ कर दिया है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button