उत्तराखंडमिलावटखोरीमिलावटी खाद्य पदार्थस्वास्थ्य

मिलावट पर जीरो टॉलरेंस, सीमाओं पर कड़ा पहरा

Zero tolerance on adulteration, strict vigil on borders

खबर को सुनें


मिलावट पर जीरो टॉलरेंस, सीमाओं पर कड़ा पहरा

देहरादून, 16 अक्टूबर 2025 : उत्तराखंड सरकार ने त्योहारों के मौसम में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए प्रदेश की सीमाओं पर विशेष निगरानी बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चलाए जा रहे “मिलावट पर जीरो टॉलरेंस” अभियान के तहत सीमावर्ती जिलों—देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंहनगर और नैनीताल—में विशेष चेकिंग टीमों को तैनात किया गया है, ताकि बाहरी राज्यों से मिलावटी मावा और मिठाइयाँ प्रदेश में प्रवेश न कर सकें।

स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त खाद्य संरक्षा व औषधि प्रशासन डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि दीपावली तक पूरे प्रदेश में स्पेशल टास्क फोर्स की तर्ज पर निगरानी दल गठित किए गए हैं। प्रत्येक जिले से रोजाना रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जा रही है, ताकि अभियान की तीव्रता और जांच के दायरे को बढ़ाया जा सके। सचिव ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सस्ती और खुले मावे से बचें, और मिठाई खरीदते समय ब्रांड, पैकिंग और एक्सपायरी डेट जरूर जांचें।

हाल ही में अमानतगढ़ और रुड़की में बड़ी कार्रवाई की गई। अमानतगढ़ पुलिस चौकी पर महिंद्रा एसयूवी-500 से 10 क्विंटल मावा बरामद हुआ, जिसे मुज़फ्फरनगर से देहरादून की ओर लाया जा रहा था। मावे में मिलावट की आशंका के चलते नमूने जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजे गए। वहीं, रुड़की में दिल्ली से आ रहे एक वाहन से लगभग 10 लीटर मावा जब्त किया गया, जो बिना तापमान नियंत्रण और लाइसेंस के परिवहन किया जा रहा था। बरामद मावा को मौके पर नष्ट कर दिया गया।

देहरादून में भी खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और दुग्ध उत्पाद बेचने वाले प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। हर्रावाला, मोहकमपुर, हरिद्वार रोड और सहसपुर क्षेत्र में छापेमारी के दौरान कलाकंद, घी और दूध उत्पादों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेशवासियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि त्योहारों में दूध, मावा और मिठाई जैसी वस्तुओं की मांग बढ़ जाती है, इसलिए किसी भी संदिग्ध सामग्री या प्रतिष्ठान पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. आर. राजेश कुमार ने साफ किया कि सीमाओं, मंडियों और शहरी क्षेत्रों में गहन निरीक्षण जारी रहेगा। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एफएसएसएआई एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान प्रदेशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मिलावटी पदार्थों के कारोबार में लिप्त लोगों को चेतावनी देने के उद्देश्य से लगातार चलाया जा रहा है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button