उत्तराखंडऑफबीट

लय में धड़कने लगा फिर दून का दिल

The heart of Doon started beating in rhythm again

खबर को सुनें


लय में धड़कने लगा फिर दून का दिल

देहरादून, 9 नवंबर 2025 : दून की धड़कन एक बार फिर से चल पडी है। राजधानी की पहचान घंटाघर की घड़ी में बार-बार आ रही खराबी और गलत समय बताने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने इसे ठीक कराने के लिए पहल की। प्रशासन ने इसके लिए धनराशि आवंटित की और घड़ी की मरम्मत की जिम्‍मेदारी चेन्नई की विशेषज्ञ फर्म ‘इंडियन क्लॉक्स’ को सौंपी, जिसके बाद अब घंटाघर की रुकी हुई सुइयां एक बार फिर सही समय दर्शाने लगी हैं।

दरअसल, लंबे समय से घंटाघर की घड़ी की सुइयां समय गलत दर्शा रही थीं। बाद में यह ठहर गईं।  इससे लोगों ने जिलाधकिारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विशेषज्ञ कंपनी के इंजीनियर्स से कार्य कराने के निर्देश दिए।  चेन्नई की विशेषज्ञ फर्म ‘इंडियन क्लॉक्स’ के इंजीनियर्स ने जांच के दौरान पाया कि घड़ी के वायर खराब हो चुके थे, साथ ही जीपीएस , लाउडस्पीकर और बेल (घंटी) के सिस्टम में भी खराबी आ गई थी। फर्म ने जीपीएस, तार, लाउडस्पीकर और घंटी सहित सभी खराब कंपोनेंट्स को बदल दिया है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद अब घडियां ठीक से काम कर रही है।

षट्कोणीय संरचना वाला एशिया का एकमात्र घंटाघर

दून का घंटाघर, जिसे पहले ‘बलबीर क्लॉक टावर’ के नाम से जाना जाता था, शहर की ऐतिहासिक पहचान है। इसका शिलान्यास उत्तर प्रदेश की तत्कालीन गवर्नर सरोजिनी नायडू ने 24 जुलाई 1948 को किया था। यह वर्ष 1953 में बनकर तैयार हुआ और इसका उद्घाटन तत्कालीन रेल मंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने किया । यह टावर अपनी षट्कोणीय संरचना के लिए प्रसिद्ध है, जिसके छहों मुखों पर एक-एक घड़ी लगी हुई है। इसे एशिया का एकमात्र षट्कोणीय घंटाघर भी कहा जाता है। इसकी मूल घड़ियाँ स्विट्जरलैंड से लाई गई थीं, जो अपनी सटीकता के लिए विश्व विख्यात हैं। हालांकि, ये घड़ियाँ कालांतर में यांत्रिक रूप से बंद हो गईं, जिसके बाद उन्हें आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक घड़ियों से बदला गया।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button