उत्तराखंड

दीवाली की खरीददारी से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान, कई इलाकों में नहीं जा सकेंगे वाहन

खबर को सुनें


देहरादून, 11 अक्टूबर 2025ः दीपावली और धनतेरस की रौनक में भीड़ बढ़ने से पहले देहरादून पुलिस ने शहर में यातायात सुचारू रखने के लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। त्योहारी सीजन में पलटन बाजार, घंटाघर और आसपास के क्षेत्रों में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए कई इलाकों को जीरो जोन यानी सिर्फ पैदल आवाजाही वाला क्षेत्र घोषित किया गया है।

शुक्रवार को एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने घंटाघर, पलटन बाजार और लक्खीबाग क्षेत्र का निरीक्षण कर ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने दुकानदारों विशेष रूप से पटाखा विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए कि पटाखों की बिक्री केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही की जाए। त्योहारों के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए एसएसपी ने जिलाधिकारी से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग भी की है।

नया ट्रैफिक और पार्किंग प्लान

त्योहारों में बाजारों के आसपास जाम से बचने के लिए पुलिस ने 14 प्रमुख पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की है। इनमें एमडीडीए कॉम्प्लेक्स, रेंजर्स ग्राउंड, कनक चौक मल्टीस्टोरी पार्किंग, गांधी इंटर कॉलेज और नगर निगम परिसर प्रमुख हैं।

  • पलटन बाजार, मच्छी बाजार और धामावाला बाजार को जीरो जोन घोषित किया गया है, यहां सिर्फ पैदल यात्री ही जा सकेंगे।
  • लोडिंग वाहनों को सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
  • विक्रम और सिटी बसों के लिए भी नए रूट तय किए गए हैं।
  • राजपुर रोड की ओर जाने वाली बसें अब ओरियंट चौक से चलेंगी।
  • सहस्रधारा रूट की बसें रेंजर्स ग्राउंड से यात्रियों को लेंगी।

हाईटेक निगरानी और सख्त व्यवस्था

  • 29 एएनपीआर कैमरे, 105 आरएलवीडी कैमरे और 9 एसवीडीएस कैमरे लगातार निगरानी कर रहे हैं।
  • 10 मोबाइल ट्रैफिक टीमें और 10 क्रेनें गलत पार्किंग पर कार्रवाई के लिए तैनात की गई हैं।

भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती

  • 5 ट्रैफिक इंस्पेक्टर
  • 25 निरीक्षक
  • 15 एडीटीएसआई
  • 35 एसआई
  • 25 हेड कांस्टेबल
  • 60 यातायात कांस्टेबल
  • 150 सिविल पुलिस कर्मी
  • और 70 होमगार्ड/पीआरडी जवान
    ड्यूटी पर रहेंगे।

जनता से अपील

पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि बाजार आने से पहले ट्रैफिक प्लान की जानकारी रेड एफएम, सोशल मीडिया या समाचार पत्रों के जरिए अवश्य लें।

  • ऑनलाइन शॉपिंग और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें।
  • नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर ₹1200 का जुर्माना लगेगा।
  • अनावश्यक हॉर्न बजाने से बचें और धैर्य बनाए रखें।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button