राजनीति

लगता है चुनाव आने वाले हैं

सीबीआई का नोटिस देख बोले हरीश रावत

खबर को सुनें


सीबीआई का नोटिस देख बोले हरीश रावत – लगता है चुनाव आने वाले हैं

देहरादून. 21 सितंबर 2025 : उत्तराखंड की सियासत के चाणक्य समझे जाने वाले हरीश रावत एक बार फिर अपने चुटीले अंदाज में राजनीतिक तीर चला गए हैं। अरसे बाद जब सीबीआई ने उन्हें नोटिस भेजा तो हरीश रावत ने न तो हैरानी जताई और न ही शिकायत, बल्कि अपने ही अंदाज़ में कहा,लगता है चुनाव आने वाले हैं I
रावत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “आज लंबे दिनों के बाद फिर #CBI के दोस्तों को मेरी याद आई है। इससे यह लगता है कि अब फिर विधानसभा के चुनाव आने जा रहे हैं…”। उन्होंने सीधे-सीधे इशारा किया कि जैसे ही चुनाव नजदीक आते हैं, CBI को भी उन्हें याद करने की मजबूरी हो जाती है। रावत ने आरोप लगाया कि CBI का उपयोग राजनीतिक हथियार की तरह किया जा रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी जोड़ा कि वह तो खुद कह रहे हैं कि अब पीछे हटना चाहिए, और नए चेहरों को आगे लाना चाहिए। मगर “भारत सरकार में बैठे लोग” अभी भी उन्हें चुनाव परिणामों को प्रभावित करने लायक मानते हैं। अपने चिर-परिचित अंदाज में तंज कसते हुए रावत ने लिखा, “with thanks” मैं इस नोटिस को ग्रहण कर रहा हूं।
हालांकि उन्होंने विनम्रता से अनुरोध किया है कि चूंकि वे सितंबर तक यात्रा करने की स्थिति में नहीं हैं, इसलिए CBI उन्हें अक्टूबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में बुला ले — और वह खुशी-खुशी दिल्ली पहुंच जाएंगे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button