Blog

देर रात मारवाड़ी पुल से खाई में गिरा वाहन, 5 बचाए, एक लापता

Vehicle falls into ditch from Marwari bridge late night, One missing

खबर को सुनें


देर रात मारवाड़ी पुल से खाई में गिरा वाहन, 5 बचाए, एक लापता

जोशीमठ, 17 सितंबर 2025 : चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक वाहन अनियंत्रित होकर मारवाड़ी पुल से नीचे गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली जोशीमठ ने तुरंत एसडीआरएफ  को सूचित किया। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक कुलदीप पांडे के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम द्वारा वाहन में सवार कुल छह व्यक्तियों में से तीन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो अन्य को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। वाहन में सवार एक व्यक्ति अब भी लापता है, जिसकी खोजबीन के लिए एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी है। घटनास्थल की विषम भौगोलिक स्थिति और अंधेरा होने के बावजूद टीम ने कुशलता से राहत कार्य को अंजाम दिया, वहीं लापता व्यक्ति की सुरक्षित बरामदगी के लिए प्रयास अभी भी जारी हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button