अंतरराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

इस स्टार क्रिकेटर ने कहा वनडे क्रिकेट को अलविदा…

खबर को सुनें


गुवाहाटी, 26 अक्टूबर 2025ः इंग्लैंड ने रविवार को महिला वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर स्टार ऑलराउंडर सोफी डिवाइन के वनडे करियर को जीत के साथ समाप्त होने नहीं दिया।

न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने अपने अंतिम वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन टीम उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। पूरी टीम 38.2 ओवर में 168 रन पर सिमट गई। जवाब में इंग्लैंड ने मात्र 124 गेंदें शेष रहते दो विकेट पर 172 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। दिलचस्प बात यह रही कि डिवाइन ने अपने करियर का अंतिम विकेट हीथर नाइट के रूप में हासिल किया।

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने 11 अंकों के साथ अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है, जहां उसका सामना 29 अक्टूबर को गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका से होगा। दूसरा सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवी मुंबई में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी थी, लेकिन सभी को उम्मीद थी कि वह अपनी कप्तान को जीत के साथ विदाई देगी। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका। डिवाइन ने इस मैच से पहले ही घोषणा कर दी थी कि यह उनका आखिरी वनडे होगा। उन्होंने 35 गेंदों में 23 रन बनाकर स्टंप आउट होते हुए अपने 15 साल लंबे वनडे करियर का अंत किया। जब वह पवेलियन लौटीं तो दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया।

ऋषिकेश की बेटी थाईलैंड में दिखाएगी दम, विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप के लिए चयन

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button