उत्तराखंडऑफबीटडरबंदर-लंगूर का आतंक
लंगूर के हमले में मृत बच्चे के परिवार को इमदाद
Relief to the family of the child who died in the monkey attack

लंगूर के हमले में मृत बच्चे के परिवार को इमदाद
देहरादून, 16 अक्टूबर 2026 : पौड़ी जनपद के ठांगर गांव में नानी के घर आए मासूम की लंगूर के हमले में हुई मौत के मामले में वन विभाग की टीम शुक्रवार को मृतक के पैतृक गांव बगोड़ पहुंची। बगोड़ निवासी 11 वर्षीय शिवांशु अपनी नानी के घर ठांगर गांव आया हुा था, जहां लंगूर के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई थी।
वन क्षेत्राधिकारी अनुराग जोशी ने बताया कि इस तरह घटना में 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाता है। इससे पहले विभाग की ओर से इलाज के दौरान एम्स
ऋषिकेश में 30 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता दी जा चुकी है। शुक्रवार को टीम ने 2.70 लाख रुपये का चेक शिवांशु के परिवार को सौंपा। शेष राशि भीजल्द जारी की जाएगी।
अधिकारियों ने परिवार से मिलकर दुख जताया और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए वन विभाग की ओर से आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। मासूम की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दौरान कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक साकेत बडोला, वन क्षेत्राधिकारी अनुराग जोशी, अनिल रावत, दाताराम, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।



