अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडऑफबीटधर्म-परम्पराएंराष्ट्रीयसंस्कृति

कार्तिक संक्रांति पर बदरीनाथ धाम में रही नारद उत्सव की धूम

Narad Utsav celebrated with great fervor at Badrinath Dham on Kartik Sankranti

खबर को सुनें


कार्तिक संक्रांति पर बदरीनाथ धाम में रही नारद उत्सव की धूम

परंपरा के अनुसार बदरीनाथ मंदिर परिसर, नारद कुंड और नारद शिला के निकट हुई पूजा-अर्चना, धाम के रावल समेत मंदिर समिति व डिमरी केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी हुए पूजा में शामिल

देहरादून, 17 अक्टूबर 2026: बदरीनाथ धाम में कार्तिक संक्रांति पर नारद उत्सव की धूम रही। इस मौके पर श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत और श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से मंदिर परिसर, नारद कुंड और नारद शिला में पूजा-अर्चना की गई। धार्मिक अनुष्ठानों में मंदिर के रावल समेत मंदिर समिति और डिमरी केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी शामिल हुए।

नारद उत्सव की शुरुआत बदरीनाथ मंदिर परिसर में गणेश और कलश पूजा के साथ हुई। इसके बाद अलकनंदा नदी के तट से शुरू हुई जल कलश यात्रा मंदिर परिसर होते हुए नारद कुंड पहुंची, जहां धाम के मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी ने नारद कुंड को साक्षी मानकर पूजा-अर्चना की। धर्माधिकारी स्वयंवर सेमवाल और वेदपाठी डा. रवींद्र भट्ट ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए और फिर तप्त कुंड के निकट देवर्षि नारद का अभिषेक किया गया। मान्यता है कि भगवान बदरी विशाल की पूजा का जिम्मा छह माह मनुष्य और छह माह देवर्षि नारद संभालते हैं। इसीलिए कार्तिक संक्रांति पर धाम में नारद उत्सव का आयोजन होता है।

मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने डिमरी पंचायत के प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि विजयदशमी के अवसर पर 20 अक्टूबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित की जाएगी। कार्यक्रम में स्वामी धरणीधर, बदरीश पंडा पंचायत के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, उपाध्यक्ष सुधाकर डिमरी, डिमरी पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी, महामंत्री भगवती डिमरी, श्रीराम डिमरी, पंकज डिमरी, विपुल डिमरी, प्रोटोकाल अधिकारी राकेश सेमवाल, अतुल डिमरी, तीर्थ पुरोहित अशोक टोडरिया, अमित पंवार, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button