उत्तराखंडक्राइम

विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर टूट पड़े ग्रामीण, लाठी-डंडों से किया हमला, पत्थर भी बरसाए, 10 महिलाओं समेत 14 गिरफ्तार

खबर को सुनें


पौड़ी, 24 अक्टूबर 2025: उत्तराखंड के पौड़ी और उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की सीमा पर स्थित देवरामपुर क्षेत्र में बुधवार रात उस वक्त हंगामा मच गया, जब दो पक्षों के विवाद को सुलझाने पहुंची कोटद्वार कोतवाली की पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। भीड़ ने पुलिस वाहन पर लाठी-डंडों से वार किए और पत्थर बरसाते हुए एक पुलिसकर्मी को पीटने का प्रयास किया। पुलिस टीम किसी तरह भागकर अपनी जान बचा सकी।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात रामलीला कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ था। अगले दिन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोटद्वार से पुलिस टीम देवरामपुर भेजी गई। टीम एक पक्ष से बात कर रही थी कि तभी दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के मौके पर पहुंचते ही माहौल गरमा गया। दोनों गुट फिर से भिड़ गए।

जब पुलिस ने विवाद बढ़ने से रोकने के लिए तीन लोगों को हिरासत में लेकर वाहन में बैठाने की कोशिश की तो ग्रामीण भड़क गए और पुलिस पर टूट पड़े। पुलिस टीम ने किसी तरह वाहन दौड़ाकर मौके से बच निकलने में सफलता पाई, लेकिन भीड़ ने पीछा करते हुए फिर पथराव किया।

23 ग्रामीणों पर मुकदमा, 14 गिरफ्तार

कोटद्वार कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार ने बताया कि घटना में 23 ग्रामीणों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से 10 महिलाओं समेत 14 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में अमन कुमार (जशोधरपुर), कविता देवी, वेदप्रकाश, संजय सिंह, रीता देवी, गीता देवी (पत्नी स्व. विनोद सिंह), संगीता (पत्नी भूपेंद्र), संगीता (पत्नी सुरेंद्र), सुषमा देवी, गीता देवी (पत्नी सिद्धार्थ), सुनीता, अंजली, बबली देवी और वीरेंद्र सिंह शामिल हैं।

इलाके में बढ़ाई गई पुलिस गश्त

घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और तनावग्रस्त इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button