
देहरादून, 8 अक्टूबर 2025ः भारत में स्वदेशी ईमेल प्लेटफॉर्म Zoho Mail की चर्चा जोरों पर है। गृह मंत्री अमित शाह के Zoho Mail अपनाने के बाद अब कई यूजर्स इस भारतीय सेवा की ओर रुख कर रहे हैं। Zoho Mail पर स्विच करना न सिर्फ आसान है, बल्कि यह भारत की डिजिटल आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक मजबूत कदम भी है।
अगर आप भी Gmail से Zoho Mail पर स्विच करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें 👇
Zoho Mail अकाउंट ऐसे बनाएं
- Zoho Mail की वेबसाइट पर जाएं- zoho.com/mail
- Business या Personal विकल्प में से अपनी आवश्यकता के अनुसार एक चुनें।
- नाम, यूजरनेम और पासवर्ड सेट करें।
- मोबाइल नंबर दर्ज करें (वेरिफिकेशन के लिए दो बार भरना होगा)।
- टर्म्स एंड कंडीशंस को स्वीकार करें।
- Sign Up for Free पर क्लिक करें। (अब आपका नया Zoho Mail अकाउंट तैयार है।)
Gmail से डेटा Zoho Mail में कैसे ट्रांसफर करें
- Gmail में लॉगिन करें और Settings ⚙️ → See all settings पर जाएं।
- Forwarding and POP/IMAP टैब पर क्लिक करें।
- Enable IMAP विकल्प को ऑन करें। (इससे Zoho को आपके Gmail डेटा तक सुरक्षित पहुंच मिलती है।)
- अब Zoho Mail की सेटिंग्स में जाएं।
- Import/Export सेक्शन खोलें।
- Migration Wizard विकल्प चुनें।
- यहां से आप Gmail के सभी ईमेल, फोल्डर और कॉन्टैक्ट्स Zoho Mail में ट्रांसफर कर सकते हैं।
- Gmail की सेटिंग्स में जाकर अपने Zoho Mail एड्रेस पर Forwarding सेट करें।
- अंत में, अपने बैंक, सोशल मीडिया और अन्य अकाउंट्स में नया ईमेल एड्रेस अपडेट करें।
Zoho Mail में खास
- पूरी तरह भारतीय और एड-फ्री ईमेल सेवा
- एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ डेटा पूरी तरह सुरक्षित
- कैलेंडर, नोट्स, टास्क और कॉन्टैक्ट्स जैसी इनबिल्ट सुविधाएं
- बिजनेस और पर्सनल, दोनों के लिए अलग-अलग इंटरफेस



