अंतरराष्ट्रीयअध्यात्मउत्तराखंडजागरूकतातीर्थाटनधर्म-परम्पराएंपर्यटनराष्ट्रीयसंस्कृति

नंद देवी बड़ी जात : नंदा पथ पर स्वच्छता के लिए सफाईकर्मी तैनात

Nanda Devi Badi Jaat: Sanitation workers deployed for cleanliness along the Nanda pilgrimage route.

खबर को सुनें


नंद देवी बड़ी जात : नंदा पथ पर स्वच्छता के लिए सफाईकर्मी तैनात

देहरादून, 09 सितंबर 2026: मां नंदा की बड़ी जात में शामिल भक्तों की संख्या पड़ाव-दर-पड़ाव बढ़ती जा रही है। नंदा पथ पर जगह-जगह श्रद्धालु नंदा डोली से आशीर्वाद लेने को घंटों इंतजार कर रहे हैं। बड़ी जात में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला पंचायत चमोली की ओर सेपड़ावों पर सफाई कर्मियों की तैनाती गई है। ताकि नंदा पथ स्वच्छ बना रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ट ने बताया कि यात्रा पड़ावों पर किसी तरह की गंदगी न हो, इसके लिए सफाईकर्मी तैनात किए गए हैं। कूड़ा एकत्रित कर उसेनिर्धारित स्थान तक पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था भी की गई है। जिन-जिन पड़ावों से नंदा की बड़ी जात यात्रा गुजर रही है, वहां नियमित रूप से स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है। बिष्ट ने कहा कि मां नंदा के आशीर्वाद से उन्हें सेवा का यह मौका मिला है। यात्रा के विभिन्न पड़ावों की स्वच्छता की जिम्मेदारी मिलना निश्चित रूप से सौभाग्य की बात है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button