क्राइम

एमडीडीए ने अजबपुर कला में अवैध व्यावसायिक निर्माण किया सील

मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण की नियम विरुद्ध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई जारी

खबर को सुनें


देहरादून, 26 सितंबर 2025: मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने नियम विरुद्ध निर्माणों के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए अजबपुर कला मोथरोवाला रोड पर एक अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील कर दिया। यह निर्माण प्राथमिक विद्यालय के पास किया जा रहा था। कार्रवाई सयुक्त सचिव गौरव चटवाल के निर्देश पर की गई। मौके पर सहायक अभियंता निशांत कुकरेती, अवर अभियंता जयदीप राणा और सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है और यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी नियमविरुद्ध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा और केवल निर्माण मानकों और स्वीकृत नक्शों के अनुरूप कार्य करने वालों को ही अनुमति दी जाएगी।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button