उत्तराखंडयूथ

महंगी शराब ने शौकीनों को किया मायूस, कैसे करेंगे जुगाड़

Expensive liquor has disappointed the lovers, how will they manage?

खबर को सुनें


महंगी शराब ने शौकीनों को किया मायूस, कैसे करेंगे जुगाड़

सामान्य ब्रांड की 50 से 60 रुपये प्रति बोतल और स्कॉच 120 से 130 रुपये प्रति बोतल तक महंगी

देहरादून,30 नवंबर 2025 : उत्तराखंड में शराब के शौकीनों को बड़ा झटका लगा है। सरकार ने शराब की कीमतों में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। प्रमुख सचिव आबकारी एल.फैनई के आदेश के अनुसार अधिभार पर भी वैट लगा दिया गया है, जिससे शराब की कीमतों में स्पष्ट बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है।

सूत्रों के मुताबिक आबकारी मुख्यालय ने इस प्रस्ताव का विरोध भी किया था, लेकिन वित्त विभाग ने आपत्तियों को खारिज कर दिया। नए कर प्रावधानों के चलते सामान्य ब्रांड की प्रति बोतल 50 से 60 रुपये और स्कॉच की प्रति बोतल 120 से 130 रुपये तक महंगी हो गई है। पहले ही यूपी, पंजाब और हरियाणा में शराब की कीमतें उत्तराखंड से कम थीं, ऐसे में अब राज्य के राजस्व पर विपरीत असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

इस वित्तीय वर्ष में शराब से 5,060 करोड़ रुपये राजस्व हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है। आयुक्त आबकारी अनुराधा पाल ने सभी जिलों को आदेशों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि अब यह लक्ष्य हासिल करना मुश्किल हो सकता है।

बढ़ सकती है शराब की तस्करी

सरकार के इस फैसले से उत्तराखंड में अवैध शराब की तस्करी बढ़ने की आशंका है। हर साल पांच करोड़ से अधिक पर्यटक उत्तराखंड आते हैं। माना जा रहा है कि अब पर्यटक पड़ोसी राज्यों से ही शराब लाकर उपयोग कर सकते हैं, जो अवैध होने के बावजूद बढ़ सकता है। यदि ऐसा हुआ तो सरकारी वैट में कमी आएगी और भविष्य में राजस्व को नुकसान झेलना पड़ सकता है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button