उत्तराखंडऑफबीटडरतेंदुए का हमला

एकेश्वर में घास काटने गई महिला पर गुलदार ने किया ज़ख्मी

A woman who had gone to cut grass in Ekeshwar was injured in an attack by a leopard.

खबर को सुनें


एकेश्वर में घास काटने गई महिला पर गुलदार ने किया ज़ख्मी

घर से लगभग 300 मीटर दूर घास काटने गई थीं लीला देवी

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026:  पौड़ी जनपद गुलदार के हमले बढ़ते ही जा रहे हैं। आए दिन कहीं-न-कहीं से गुलदार के हमले की सूचना मिलना, मानो लोगों की नियति बन गया है। शुक्रवार को विकासखंड एकेश्वर के ईड़ा मल्ला, श्रीकोटखाल गांव में घास काटने गई 55 वर्षीय लीला देवी पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में लीला के गाल, जबड़े और पीठ पर गहरे ज़ख्म आए हैं। उनका सतपुली स्थित हंस अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पूर्व प्रधान रविंद्र कुमार ने बताया कि लीला देवी शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे घर से लगभग 300 मीटर दूर घास काटने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाकर बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद गुलदार वहां से भाग गया। लीला देवी को ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भारी दहशत और आक्रोश है। उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और तत्काल गुलदार को मारने या पकड़ने की मांग की है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button