उत्तराखंडऑफबीटडरभालू का आतंकभालू का हमला

भालू के हमले में 43 वर्षीय बलवीर घायल, श्रीनगर में हो रहा उपचार

43-year-old Balveer injured in a bear attack; undergoing treatment in Srinagar

खबर को सुनें


भालू के हमले में 43 वर्षीय बलवीर घायल, श्रीनगर में हो रहा उपचार

अपने घर से गोशाला की ओर जा रहे थे बलवीर सिंह, सुबह साढ़े आठ बजे की है 6यह घटना

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026: पौड़ी जिले में जंगली जानवरों ने लोगों का जीना दुश्वार किया हुआ है। कहीं गुलदार तो कहीं बाघ और कहीं भालू का आतंक है, लेकिन न वन विभाग इसे लेकर गंभीर है, न शासन-प्रशासन ही। शुक्रवार सुबह विकासखंड थलीसैंण के ग्राम स्योली मल्ली में भालू ने 43 वर्षीय बलवीर सिंह पर हमला कर दिया। उनके शरीर पर गहरे ज़ख्म आए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है।

घटना शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे की है। वन विभाग की एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि बलवीर सिंह अपने घर से गोशाला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में भालू ने बलवीर सिंह के दायें हाथ का अंगूठा चबा डाला। जबकि, सिर के ऊपरी हिस्से और दायीं आंख के नजदीक भी ज़ख्म आए हैं। पीएचसी पैठाणी में प्राथमिक उपचार के बाद बलवीर को श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। वन विभाग घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटा रहा है।

पहाड़ी क्षेत्रों में भालू और अन्य जंगली जानवरों की मौजूदगी के बीच ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों के लिए भी घरों से बाहर निकलना पड़ता है। ऐसे में इस तरह की घटनाएं लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती हैं। फिलहाल, घायल बलवीर खतरे से बाहर हैं। वहीं, ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि उन्हें भालू के आतंक से निजात दिलाने को तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button