उत्तराखंडऑफबीटडरभालू का आतंकराष्ट्रीय

तारबाड़ में फंसे भालू को दो घंटे बाद रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

A bear trapped in a wire fence was rescued after two hours and released into the forest.

खबर को सुनें


तारबाड़ में फंसे भालू को  दो घंटे बाद रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

चमोली की थराली ब्लाक स्थित कुराड़ ग्राम पंचायत के बज्वाड़ तोक में सुबह प्राथमिक विद्यालय के समीप तारबाड़ में फंस गया था भालू, वन विभाग ने ग्रामीणों को अकेले जंगल की ओर न जाने और बच्चों को अकेले स्कूल न भेजने की दी सलाह

देहरादून, 12 अक्टूबर 2026 : चमोली जिले के थराली ब्लाक की ग्राम पंचायत कुराड़ के बज्वाड़ तोक में सोमवार सुबह तब अफरा-तफरी मच गई, जब एक भालू कांटेदार तार की फेंसिंग में उलझ गया। वन विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद भालू को सकुशल रेस्क्यू कर रतगांव बीट के जंगल में छोड़ दिया।

स्थानीय ग्रामीण बाग सिंह ने बताया कि सुबह करीब सात बजे भालू जंगल से भटककर गांव की ओर आ रहा था। खेत की सुरक्षा के लिए लगाई गई कांटेदार तारबाड़ में वह फंस गया। इस कारण वह न तो आगे बढ़ पा रहा था और न पीछे ही हट पा रहा था। भालू की गुर्राहट सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग वहां पहुंचे, लेकिन डर के कारण कोई भालू तक नहीं पाए।

शिक्षकों की सूचना पर थराली के रेंजर मनोज देवराड़ी के नेतृत्व में टीम सुबह मौके पर पहुंची। टीम ने जाल डालने के बाद कटर से कांटेदार तार को काटा। करीब दो घंटे बाद भालू तारों के जाल से आजाद हो पाया। रेंजर मनोज देवराड़ी ने बताया कि भालू को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन वह स्वस्थ है, उसे जंगल में छोड़ दिया गया है। विभाग ने गांव में लाउडस्पीकर से मुनादी कर ग्रामीणों को अकेले जंगल की ओर न जाने और बच्चों को अकेले स्कूल न भेजने की हिदायत दी है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button