उत्तराखंडऑफबीटराष्ट्रीय

मां से बिछड़ गया था नन्हा हाथी, वन कर्मियों ने झुंड से मिलाया

A baby elephant was separated from its mother, and forest officials reunited it with the herd.

खबर को सुनें


मां से बिछड़ गया था नन्हा हाथी, वन कर्मियों ने झुंड से मिलाया

पिछले दिनों अपनी मां और झुंड से बिछड़ गया था यह नन्हा हाथी, झुंड में लौटने के बाद सामान्य रूप से रह रहा है वह

देहरादून, 01 अगस्त 2026: कार्बेट टाइगर रिजर्व की झिरना वन रेंज में एक नन्हा हाथी कुछ समय पहले अपनी मां से बिछड़ गया था, लेकिन अब वन कर्मियों के प्रयास से वह अपने झुंड में लौट आया है। हालांकि, उसकी सुरक्षा के मद्देनजर वनकर्मी झुंड पर नजर रखे हुए हैं।

वन विभाग की टीम को पिछले दिनों झिरना वन रेंज में हाथी का एक बच्चा भटकता हुआ मिला, जो अपनी मां से बिछड़ गया था। वह चोटिल भी था। टीम ने बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उसका उपचार किया और जब वह पूरी तरह स्वस्थ हो गया तो उसे उसकी मां और झुंड के साथ सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। टीम के अनुसार अब वह झुंड में घुल-मिल गया है और सामान्य रूप से रह रहा है।

पार्क के वार्डन बिंदरपाल ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार हाथी के बच्चे की निगरानी कर रही है, ताकि उसके स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। टीम झुंड की गतिविधियों पर भी नजर रखे हुए है, ताकि बच्चे को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। बता दें कि मनुष्यों के बीच रहने के बाद हाथी अपने बच्चे को साथ नहीं रखते।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button